आईआईएम में नए शैक्षणिक सत्र, बैचों का शुभारम्भ – Amritsar News

आईआईएम में नए शैक्षणिक सत्र, बैचों का शुभारम्भ – Amritsar News




अमृतसर| भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अमृतसर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह में एमबीए के 12वें बैच, एमबीए-बीए व एमबीए-एचआर के छठे बैच, पीएचडी के सातवें बैच तथा एमएस-डीएस-एम कार्यक्रम के नए स्टूडेंट्स का स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सी-डॉट के सीईओ एवं बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजकुमार उपाध्याय थे, जिन्हें संस्थान के निदेशक प्रो. समीर कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रथम वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स गंगारामानी सिमरन, अनुकृति, मानसी, नक्षत्र, साहिल, सौरभ और विदिशा को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। प्रथम बैच के पूर्व छात्र अंशु मान सिंह तियोतिया ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। निदेशक प्रो. समीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एआई और तकनीक के इस युग में सही दिशा का चयन और निरंतर सीखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *