राहुल गांधी के सामने पंजाब की रिपोर्ट पेश करेंगे खड़गे: आज हो सकती है मीटिंग; बघेल हाईकमान को सौंप चुके हैं रिपोर्ट, चन्नी खेमा कर सकता है दिल्ली कूच – Ludhiana News
कांग्रेस प्रमुख व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश से लौट चुके हैं और आज उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मीटिंग हो सकती है। खड़गे पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं। भूपेश बघेल ने पंजाब के छह दिवसीय दौरे की रिपोर्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपल को सौंप दी थी। केसी वेणुगोपाल पंजाब की रिपोर्ट पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा कर चुके हैं और अब दोनों मिलकर इसे राहुल गांधी के सामने रखेंगे। राहुल गांधी बघेल की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लेंगे और उसके बाद पंजाब में कांग्रेस का भविष्य तय होगा। हालांकि भूपेश बघेल ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके कहा है कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा। राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उधर, चरणजीत सिंह चन्नी खेमा भी आज या कल में दिल्ली कूच कर सकता है, ताकि राहुल गांधी से टाइम मिलते ही मीटिंग की जा सके। चन्नी खेमे को राहुल गांधी से मीटिंग मिलने का इंतजार है। चन्नी खेमा हाईकमान से मीटिंग की जिद पर अड़ा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के साथ पंजाब दौरे के आखिरी मीटिंग की। मीटिंग में चन्नी गुट के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें राजा वडिंग का नेतृत्व पसंद नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां तक कह दिया कि कंप्रोाइज्ड नेता पार्टी को नहीं चाहिए। प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और बघेल पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के हाल में छोड़कर दिल्ली चले गए। चन्नी खेमा अब इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल चन्नी गुट के सभी नेता चुप है और उन्होंने पूरा फोकस राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग पर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की मीटिंग तो मीडिया से इस मुद्दे पर बात न की जाए। पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत में अब तक क्या हुआ सिलसिलेवार जानिए…
Source link

