लुधियाना में नहर में कूदा युवक,मौत: 5 महीने पहले हुई शादी, मरने से पहले रो-रोकर बनाई वीडियो पत्नी सहित 5 पर FIR – Ludhiana News
लुधियाना में शादी के करीब पांच महीने बाद एक युवक द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि बहू, उसके मायके वालों और एक रिश्तेदार द्वारा लगातार हस्तक्षेप व मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरने से पहले युवक ने वीडियो भी रो-रोकर बनाया और परिवार को फोन पर सूचित किया कि वह ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर नहर में छलांग लगाने आया है। मृतक का नाम करनदीप है। मृतक लैब टेस्टिंग का काम करता था। उसका एक छोटा भाई भी है। 20 फरवरी 2026 को हुई शादी जानकारी देते हुए करनदीप के पिता राजा राम निवासी गुरु नानक नगर, डाबा लोहारा ने बताया कि उसके बेटे करनदीप की शादी 20 फरवरी 2026 को स्वाति के साथ हुई थी। शादी के बाद स्वाति घर का कोई काम नहीं करती थी। इस बात को लेकर करनदीप ने उसे कई बार समझाया, लेकिन कुछ समय बाद स्वाति के पिता रामपाल, उसके भाई दीपक और वीरेंद्र तथा उसके एक साढ़ू, जो पेशे से वकील है, ने करनदीप के वैवाहिक जीवन में दखल देना शुरू कर दिया। आरोप है कि सभी मिलकर करनदीप को लगातार मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करते रहे।
कुछ दिन पहले स्वाति अपने मायके चली गई थी। करनदीप उसे लेने गया तो उन लोगों ने उसकी काफी बेइज्जती की। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था। 12 जुलाई को लगाई नहर में छलांग राजा राम ने बताया कि लगातार मानसिक तनाव के चलते 12 जुलाई 2026 को करनदीप बेहद परेशान हो गया।इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने उन्हें फोन किया और बताया कि वह गिल नहर में छलांग लगाने आया है। मरने से पहले बनाया वीडियो उन्हें जब पता चला तो उन्होंने मौके पर अपने रिश्तादारों को नहर पर भेजा लेकिन वहां करनदीप का पर्स व अन्य सामान मिला। करनदीप का जब मोबाइल चैक किया तो उसमें से वीडियो मिली जिसमें उसने मौत के कारणों का खुलासा किया है। यह वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई है। फिलहाल करनदीप सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्वाति, रामपाल, दीपक, वीरेंद्र और स्वाति के साढ़ू (वकील) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण/उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

