हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी: NIA ने चार्जशीट में कहा था- हाफिज ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची

हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी:  NIA ने चार्जशीट में कहा था- हाफिज ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची


  • Hindi News
  • National
  • Jammu Court Non Bailable Warrant Against Hafiz Saeed | Pahalgam Attack Case

श्रीनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए हाफिज सईद को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी होगी। कोर्ट ने 8 जुलाई को जारी किया था, जानकारी मंगलवार को सामने आई है।

इससे पहले 6 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।एजेंसी ने कहा था कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है।

22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *