पंजाब जूनियर हॉकी टीम : 125 खिलाड़ियों में से 62 कैंप के लिए चुने – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद दर्शन सिंह केपी हॉकी स्टेडियम, मिट्ठापुर में पंजाब जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन ट्रायल संपन्न हुए। ये ट्रायल तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2026 तक हॉकी इंडिया की 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए आयोजित किए गए। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और महासचिव अमरीक सिंह पुआर ने बताया कि ट्रायल में पूरे पंजाब से 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर 62 खिलाड़ियों को कोचिंग कैंप के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप होगा। उसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह, ओलंपियन हरदीप सिंह, ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी, ओलंपियन संजीव कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिक्रमजीत सिंह, सरबजीत कुमार और महासचिव अमरीक सिंह पुआर की चयन समिति ने पूरी की।
Source link

