चंडीगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारी तेज: पंजाब विधानसभा चुनाव को साधने का प्लान, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ – Chandigarh News

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारी तेज:  पंजाब विधानसभा चुनाव को साधने का प्लान, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ – Chandigarh News




चंडीगढ़ में एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, वहीं प्रधानमंत्री अपने इस दौरे से पंजाब विधानसभा के होने वाले चुनाव को भी साधने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जीरकपुर-पंचकूला बाईपास का शिलान्यास करेंगे, तो दूसरी तरफ मोहाली की आईटी सिटी से कुराली तक बने भारतमाला प्रोजेक्ट की भी शुरुआत करेंगे। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स से सीधे-सीधे पंजाब के लोगों को फायदा होने वाला है। इसे विधानसभा चुनाव को देखते हुए अहम फैसला माना जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ पीजीआई में शुरू होने वाले एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर और एडवांस मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का फायदा भी पंजाब के लोगों को मिलेगा, क्योंकि हर रोज बड़ी संख्या में पंजाब से मरीज चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। अब 5 पॉइंट में जानिए मोदी के दौरे से जुड़ी जानकारियां एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इसमें केंद्रीय एजेंसियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस और कई अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *