गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में ओपन दस्तार, दोमाला सजाओ प्रतियोगिता 16 को – Jalandhar News

गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में ओपन दस्तार, दोमाला सजाओ प्रतियोगिता 16 को – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर सिख यूथ क्लब, सरदारियां ट्रस्ट पंजाब, गुरु तेग बहादुर खालसा नौजवान सभा, पंजाबी टर्बन क्लब और अमृत कंप्यूटर द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से वीरवार शाम 4 बजे गुरुद्वारा नवमी पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में ओपन सुंदर दस्तार और दोमाला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व और मीरी पीरी दिवस को समर्पित यह मुकाबला दो आयु वर्गों (8 से 12 साल और 13 से 16 साल) के लड़के-लड़कियों के लिए खुला है। इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जून की छुट्टियों से ही शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए गए थे, जिसमें 8 से 20 साल के युवाओं ने भाग लिया। कैंप में सरदारियां ट्रस्ट के मनवीर सिंह, गगनदीप सिंह, नवजोत सिंह, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, तजिंदर सिंह, हरमीत सिंह, साहिल प्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, जपनूर सिंह, दमनप्रीत सिंह, बलप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सहजप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह ने बच्चों को दोमाला, पटियाला शाही, मोरनी, अमृतसरी शाही और गुरमुखी स्टाइल में दस्तार सजाने की कला सिखाई। विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों ने प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। 16 जुलाई को होने वाले मुख्य मुकाबले के विजेताओं को नकद इनाम और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *