सोसायटी ने लाहौरी राम बाली के चौथे प्री-निर्वाण दिवस पर संगोष्ठी कराई – Jalandhar News
जालंधर। अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब ने दिवंगत लाहौरी राम बाली के चौथे प्री-निर्वाण दिवस को समर्पित संगोष्ठी करवाई। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह मुख्य वक्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह माणक विशेष वक्ता के रूप में शामिल हुए। प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने खटकड़ कलां में 1949 की पहली मुलाकात का स्मरण किया और उन्हें बाली साहिब के नक्शे कदम पर चलकर विचारों में परिपक्वता लाने की बात कही थी। वहीं, सतनाम माणक ने बाली साहिब को प्रेरणा स्रोत बताते वर्तमान परिस्थितियों पर विचार रखे। डॉ. सुरिंदर अजनात, पूर्व राजदूत रमेश चंद्र, सोहन लाल सांपला जर्मनी, डॉ. जीसी कौल, जसविंदर वरियाणा और एडवो. हरभजन सांपला ने भी श्रद्धांजलि दी। सोसायटी अध्यक्ष प्रोफेसर बलबीर ने धन्यवाद किया और मुख्य सलाहकार चरण दास संधू ने संचालन किया।
Source link

