वार्ड 61 के न्यू रतन नगर में आठ दिन से सीवरेज जाम, समस्या बताई, नहीं हुआ हल – Jalandhar News

वार्ड 61 के न्यू रतन नगर में आठ दिन से सीवरेज जाम, समस्या बताई, नहीं हुआ हल – Jalandhar News




जालंधर। विधानसभा वेस्ट क्षेत्र के वार्ड नं. 61 न्यू रतन नगर में पिछले 8 दिनों से सीवरेज जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नेता आशा ने बताया कि गली नंबर छह में सीवरेज का पानी सड़कों पर फैल रहा है। बरसाती मौसम के कारण इलाके में मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बताया जा रहा है। इस बाबत निगम अधिक​ारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां मेयर तथा वेस्ट हलके से मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री बैठक कर चुके हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।स्थानीय लोगों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल आते-जाते और मंदिर-गुरुद्वारे जाने वालों को भी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। आशा ने कहा कि तय दिनों तक सुनवाई नहीं होने पर वार्डवासी नगर निगम कमिश्नर से मिलकर समस्या रखेंगे और नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान तारा देवी, राजकली और चंदन वती भी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *