मोगा के किसान की एक दिन में चमकी किस्मत: संडे को 1000 हजार का लॉटरी टिकट खरीदा, सोमवार को 50 लाख जीता – Moga News
मोगा की मथुरापुरी कॉलोनी निवासी किसान चरणजीत सिंह ने पंजाब स्टेट डियर बंपर लॉटरी में 50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता है। इस जीत का जश्न सोमवार सुबह प्रताप रोड स्थित गोली लॉटरी स्टॉल पर ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मनाया गया। चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार को प्रताप रोड स्थित गोली लॉटरी स्टॉल से 1,000 रुपए में यह लॉटरी टिकट खरीदी थी। सोमवार सुबह जब वे अपनी टिकट की जांच कराने स्टॉल पर पहुंचे, तो संचालक प्रदीप कुमार गोली ने उन्हें 50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार निकलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर लोगों ने मनाया जश्न यह खबर सुनते ही वहां मौजूद लोगों में खुशी फैल गई। इसके बाद स्टॉल पर ढोल की थाप पर जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर चरणजीत सिंह को बधाई दी। चरणजीत सिंह ने बताया कि वे समय-समय पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी खरीदते रहे हैं। उन्होंने पहले 20,000 रुपए की लॉटरी भी जीती थी। इस 50 लाख रुपए की राशि का उपयोग वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी करेंगे। लॉटरी स्टॉल संचालक प्रदीप कुमार गोली ने बताया कि यह टिकट उन्होंने अपने स्टॉकिस्ट भनोट एंटरप्राइज, लुधियाना से शिवम एजेंसी के माध्यम से प्राप्त की थी। उन्होंने यह भी बताया कि यह टिकट पहले किसी अन्य ग्राहक के लिए रखी गई थी, लेकिन उसके न आने पर चरणजीत सिंह को बेच दी गई, जिसने उन्हें विजेता बना दिया। इस जीत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
Source link

