कैंट रेलवे स्टेशन पर पंडाल लगाने का काम शुरू – Jalandhar News

कैंट रेलवे स्टेशन पर पंडाल लगाने का काम शुरू – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर और पंजाब के रेलयात्रियों के लिए शानदार खबर है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से नए और आधुनिक रंग-रूप में सजकर तैयार हो चुका है। आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन समेत देश के 75 रेलवे स्टेशनों को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। इसी भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पंजाब और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली नई ट्रेन श्री संत रविदास एक्सप्रेस की घोषणा भी करेंगे। हालांकि अभी प्रधानमंत्री का आधिकारिक शेड्यूल जारी होना बाकी है, लेकिन जालंधर कैंट स्टेशन पर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। स्टेशन परिसर में लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक विशाल वाटर-प्रूफ पंडाल (टेंट) लगाया जा रहा है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी स्टेशन परिसर में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद से हर दूसरे दिन रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रही है। सुरक्षा व्यवस्था को भी काफी कड़ा कर दिया गया है। यहां तक कि रेलवे स्टेशन के मेन रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, और पुलिस की ड्यूटी भी लगी है। जालंधर कैंट के उद्घाटन के साथ ही रेलवे बोर्ड ने छहर्टा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच नई ट्रेन श्री संत रविदास एक्सप्रेस (14624/14623) चलाने की मंजूरी दे दी है। आधुनिक एलएचबी कोच वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी। विशाल एयर कॉनकोर्स : यात्रियों के आराम से बैठने और घूमने के लिए 36 मीटर चौड़ा (1,770 वर्गमीटर) डबल-हाइट एयर कॉनकोर्स बनाया गया है। लिफ्ट और एस्केलेटर : स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा को शुरू कर दिया गया है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी राहत मिलेगी। मजबूत स्टील की छत : प्लेटफॉर्म को धूप और बारिश से बचाने के लिए 40 मीटर चौड़ी ट्रफ रूफ (स्टील की छत) लगाई गई है, जो 200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को कवर करती है। फुट ओवर ब्रिज : यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 6 मीटर और 9 मीटर चौड़ाई वाले दो नए फुट ओवर ब्रिज तैयार किए गए हैं। दोनों तरफ से एंट्री व बड़ी पार्किंग : शहर के दोनों हिस्सों से स्टेशन में प्रवेश की सुविधा दी गई है। इसके लिए दूसरी तरफ 300 वर्गमीटर का नया स्टेशन भवन बनाया गया है। साथ ही 4,855 वर्गमीटर का एक बड़ा पार्किंग एरिया भी तैयार है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए यह ट्रेन अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस सीधी ट्रेन सेवा के शुरू होने से पंजाब से वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों का सफर बेहद सुगम और आसान हो जाएगा, यात्रियों का सफर काफी आरामदायक भी रहेगा। ट्रेन संख्या 14624 (छहर्टा से) : यह ट्रेन हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 14:05 बजे छहर्टा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 14623 (वाराणसी से) : यह ट्रेन हर वीरवार, शनिवार और सोमवार को शाम 19:50 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन शाम 17:10 बजे छहर्टा पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *