स्टूडेंट्स ने लिया प्लास्टिक छोड़ने का संकल्प – Jalandhar News

स्टूडेंट्स ने लिया प्लास्टिक छोड़ने का संकल्प – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी मिडिल स्कूल सीचेवाल में अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल मुखी गौरव कुमार की अध्यक्षता में पेपर बैग बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने पुराने अखबारों और ड्राइंग शीट से सुंदर और उपयोगी पेपर बैग तैयार किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने गांव के दुकानदारों और नानक हट के दुकानदारों को अपने हाथों से बनाए गए पेपर बैग देंगे और अन्य लोगों को भी प्लास्टिक की जगह कागज के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल मुखी गौरव कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता इस्तेमाल पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। प्लास्टिक को पूरी तरह नष्ट होने में सैकड़ों साल लग जाते हैं, इसलिए इसका उपयोग कम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कई बड़ी कंपनियां और शॉपिंग मॉल भी पेपर बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए सभी को इसे अपनाना चाहिए। साइंस अध्यापिका कंचन ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने होंगे। वहीं सामाजिक शिक्षा अध्यापक जसप्रीत सिंह ने कहा कि पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल की प्रेरणा से सभी को पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लेना चाहिए। प्रतियोगिता का संचालन जसप्रीत सिंह और करमदीप सिंह सचदेवा ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में रजेश कुमार और जसप्रीत सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर सीएचटी बलजीत कौर, सरबजीत कौर, संतोष, करमदीप सिंह सचदेवा, रजेश कुमार, संदीप, आशा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पेपर बैगों की सराहना की गई और सभी को प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया गया। उन्होंने लोगों से भी जागरूक रहने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *