जालंधर में सड़क पर उलझा संदिग्ध युवक: वर्दी पर हाथ डालने की कोशिश, मुलाजिम का बैच उतरा; DC दफ्तर के पास पुलिस ने रोका – Jalandhar News

जालंधर में सड़क पर उलझा संदिग्ध युवक:  वर्दी पर हाथ डालने की कोशिश, मुलाजिम का बैच उतरा; DC दफ्तर के पास पुलिस ने रोका – Jalandhar News




जालंधर में संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को पुलिस ने रोका तो उसने बहस करना शुरू कर दी। बारादरी पुलिस रविवार दोपहर गश्त कर रही थी। पुलिस कर्मचारी कमलजीत सिंह ने बताया गश्त के दौरान युवक को कचहरी चौक के पास कुछ ढूंढते हुए देखा। उन्होंने गाड़ी धीरे की और युवक की हरकतों पर नजर रखी। युवक दुकानों के आसपास कुछ ढूंढ रहा था। इस दौरान उसकी हरकतें शकी पाई गईं। जब पुलिस ने युवक को रोका और उससे आधार कार्ड मांगा तो उसने कहा कि उसके पास कोई आईडेंटिटी कार्ड नहीं है। पुलिस का कहना है कि जब युवक से पूछा कि कहां काम करते हो तो उसने कहा कि वह पुडा काम्लेक्स में काम करता है। जब उससे कहा कि वहां पर लेकर चलो, तुम्हारे बारे में पूछताछ करनी है तो युवक पुडा काम्पलेक्स पहुंच गया। यहां आकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां युवक ने अपने गले में परना डाल लिया और गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारी ने उसे रोकना चाहता तो वह हाथ-पैर चलाने लगा जिससे बारादरी से पहुंचे कमलदीप की पर्दी का बैच उतर गया। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। देखें पुलिस के सामने हंगामा करते युवक के PHOTOS
पुलिस कर्मचारी ने अधिकारियों को वीडियो बनाकर भेजी
युवक हंगामा करने से नहीं रुका तो पुलिस ने युवक का वीडियो बनाया और उसे अपने उच्चाधिकारियों को भेज दिया। महिला पुलिस कर्मचारी ने बताया कि युवक की हरकतों का वीडियो अधिकारियों को डाल दिया है। अब आगे जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस कर्मचारी ने बताया कि वह रूटीन की गश्त पर थे जिस पर युवक की हरकतें ऐसी लगीं जैसे वो चोरी करने के लिए कुछ सामान ढूंढ रहा हो। पुलिस ने उसे रोका और पहचान पत्र दिखाने को कहा लेकिन युवक कुछ भी नहीं दिखा पाया और झूठ ही बता दिया कि वह पुडा काम्पलेक्स में काम करता है। जब उसे यहां लाकर पूछताछ कि तो खोखे वालों ने कहा कि इसे पहले यहां नहीं देखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *