छुट्टी के दिनों में स्कूल आने के आदेश का विरोध – Jalandhar News

छुट्टी के दिनों में स्कूल आने के आदेश का विरोध – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश, जिसमें शनिवार और रविवार (छुट्टी के दिन) एसआईआर कैंप के कारण स्कूल खोलने और पूरे स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, का बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब ने कड़ा विरोध किया है। फ्रंट का कहना है कि छुट्टी के दिनों में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना उचित नहीं है। संगठन ने इस आदेश की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब ने कहा कि शिक्षकों के अवकाश का सम्मान किया जाना चाहिए और इस तरह के आदेशों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *