मीठेवाल और बापला गांव में श्री गुरु रविदास जी पर आधारित 30 मिनट का डॉक्यूमेंट्री शो किया प्रदर्शित – Malerkotla News

मीठेवाल और बापला गांव में श्री गुरु रविदास जी पर आधारित 30 मिनट का डॉक्यूमेंट्री शो किया प्रदर्शित – Malerkotla News




धूरी|पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव भोजोवाली और भद्दलवड्ड में उनके जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु रविदास जी के समानता, मानवता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सेवा के संदेश से प्रेरणा ली। गांव भद्दलवड्ड के सरपंच करमजीत सिंह और भोजोवाली के सरपंच जगसीर सिंह ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को महान संतों के जीवन और उनके अमूल्य योगदान की जानकारी मिल रही है। भास्कर न्यूज| मालेरकोटला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्यव्यापी डॉक्यूमेंट्री अभियान के दूसरे दिन गांव मीठेवाल और बापला में गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसे ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान गुरु रविदास जी के समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी डॉक्यूमेंट्री युवा पीढ़ी को महान संतों की शिक्षाओं और उच्च जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार 10 जुलाई को शाम 6 बजे गांव दरियापुर तथा शाम 7 बजे गांव मुबारकपुर चुंगा में भी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गुरु रविदास जी के संदेश को अपनाने की अपील की। मौके पर गांव बापला की सरपंच चरणजीत कौर, पंच हरप्रीत सिंह, मीठेवाल गांव के पंच मनजीत सिंह, पंच अवतार सिंह, पंचायत सचिव राजिंदर सिंह उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *