दीपक कुमार ने एसडीओ का कार्यभार संभाला – Sangrur News

दीपक कुमार ने एसडीओ का कार्यभार संभाला – Sangrur News




संगरूर| पंजाब सरकार के जल सप्लाई एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी तबादला आदेशों के तहत उप मंडल इंजीनियर (एसडीओ) दीपक कुमार गोयल ने जल सप्लाई एवं स्वच्छता विभाग संगरूर में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह पटियाला में उप मंडल इंजीनियर (वर्क्स सेंट्रल) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद शहर की कई संस्थाओं उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त एसडीओ दीपक कुमार गोयल ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को बेहतर पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *