स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 ने शानदार कार्य करने वाले जिले के बीएलओज को किया सम्मानित – Sangrur News

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 ने शानदार कार्य करने वाले जिले के बीएलओज को किया सम्मानित – Sangrur News




भास्कर न्यूज| संगरूर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। डीसी और जिला चुनाव अधिकारी पूनमदीप कौर ने 100 प्रतिशत गणना फॉर्मों का डिजिटलीकरण सबसे पहले पूरा करने वाले बीएलओ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विधानसभा क्षेत्र लहरा की बीएलओ अमनदीप कौर, दिड़बा के संजीव जोशी और जगसीर सिंह, सुनाम के रोमी सिंह और जगजीत सिंह, धूरी के लखवीर सिंह शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बधाई दी और आगामी चरणों में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अंकुर महिंदरू, चुनाव तहसीलदार परमजीत कौर और जिला चुनाव कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *