गुरदासपुर में हथियार समेत नशा तस्कर गिरफ्तार: विदेशी पिस्टल-कारतूस और हेरोइन बरामद; पुलिस ने बाइक को जब्त किया – Batala News
गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक थाना पुलिस ने एक युवक को विदेशी पिस्तौल और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल, 10 ग्राम हेरोइन, 5 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र पुलिस पार्टी के साथ गांव वैरोके में गश्त पर थे। इसी दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान मिली पिस्टल और हेरोइन तलाशी लेने पर उसके पास से एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल, एक मैगजीन, 5 कारतूस और 10 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव काहलांवाली, डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, जिससे अन्य मामलों में भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
Source link

