अबोहर में बिजली संकट, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम: 4 गांवों के लोग धरने पर बैठे; 4-5 घंटे ही घरों में आ रही बिजली – Abohar News

अबोहर में बिजली संकट, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम:  4 गांवों के लोग धरने पर बैठे; 4-5 घंटे ही घरों में आ रही बिजली – Abohar News




अबोहर के उपमंडलीय गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने आज अबोहर-डबवाली नेशनल हाईवे पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। जानकारी के अनुसार, सीतो गुन्नों के गांव तरमाला, मोडीखेड़ा, चक्क राधेवाला और खुब्बन के लोगों ने नेशनल हाईवे पर धरना देकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।धरनाकारियों का कहना है कि उनके गांवों में चौबीस घंटों में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली रहती है। भीषण गर्मी के इन दिनों में बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। भीटी वाला बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि लाइनों में मरम्मत के चलते ये कट लगाए जा रहे हैं।लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी गांव के लोग बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मिले थे, तब उन्हें बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारी मौके पर पहुंचे हालांकि, समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें मजबूरन आज धरना देना पड़ा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था और धरना जारी था। इस मौके पर मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दीप सिंह, डॉ. सुशील, अमित गोदारा, करन कुमार, गोपाल, पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *