नकोदर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर AAP का कब्जा: 11 पार्षदों के समर्थन से प्रदीप शेरपुर बने अध्यक्ष; ‌BJP ने चुनाव का किया बहिष्कार – Nakodar News

नकोदर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर AAP का कब्जा:  11 पार्षदों के समर्थन से प्रदीप शेरपुर बने अध्यक्ष; ‌BJP ने चुनाव का किया बहिष्कार – Nakodar News




जालंधर जिले की नकोदर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा कर लिया है। विधायक इंदरजीत कौर मान के नेतृत्व में प्रदीप शेरपुर को अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा है। नगर परिषद में कुल 17 पार्षद हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी के 7 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 2 पार्षदों ने प्रदीप शेरपुर के पक्ष में मतदान किया, जिससे उन्हें कुल 11 पार्षदों का समर्थन मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया, जबकि कांग्रेस के पास केवल 4 पार्षद थे। अश्विनी कोहली बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी आम आदमी पार्टी की अश्विनी कोहली को मिला है। बसपा के विजय मधास उपाध्यक्ष चुने गए हैं। यह परिणाम नकोदर निर्वाचन क्षेत्र में विधायक इंदरजीत कौर मान के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, जो पंचायत चुनाव, ब्लॉक समिति, जिला परिषद और बिलगा, नूरमहल व नकोदर की नगर परिषदों में भी स्पष्ट है। बिलगा, नूरमहल और नकोदर में आप का अध्यक्ष वर्तमान में, बिलगा, नूरमहल और नकोदर तीनों नगर परिषदों के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी से हैं। इसके अतिरिक्त, विधायक मान नकोदर निर्वाचन क्षेत्र के ताहली गांव के दर्शन सिंह ताहली को जिला परिषद अध्यक्ष बनाने में भी सफल रही हैं। हाल ही में, नूरमहल नगर परिषद से दो कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। कांग्रेस पार्टी को मिला करारी हार नकोदर में हुए इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पहले ही बुरी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे इन दोनों शहरों में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। यदि स्थानीय चुनावों में ऐसे ही परिणाम आते रहे, तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में विधायक मान का दोबारा जीतना मुश्किल नहीं होगा। इन परिणामों ने बीबी मान को एक सशक्त और सक्षम राजनीतिक नेता के रूप में स्थापित किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *