अमृतसर एयरपोर्ट की एडवाइजरी: 2 जुलाई को बाबा जवंद सिंह बरसी समागम में जुटेंगे 7 लाख श्रद्धालु, भारी ट्रैफिक के चलते यात्री समय से निकलें – Amritsar News
अमृतसर एयरपोर्ट ने 2 जुलाई के लिए एडवाइजरी जारी की है। बाबा जवंद सिंह जी की बरसी के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में होने वाले धार्मिक समागम में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट आने-जाने वाले मार्गों पर भारी ट्रैफिक रहने का अनुमान जताया गया है। यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 2 जुलाई को सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट के लिए निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम के कारण फ्लाइट छूटने जैसी स्थिति से बचा जा सके। जल्दी पहुंचकर पूरी करें औपचारिकताएं एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचकर चेक-इन, सुरक्षा जांच और अन्य जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें। इससे यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था और हवाई सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रखा जा सके।
Source link

