जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने नजूल सोसायटी की जमीन पर लहराया झंडा – Sangrur News
संगरूर| जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में गांव रायधरणा की नजूल सोसायटी की जमीन से करीब 40 वर्षों पुराना कथित अवैध कब्जा हटाने के बाद ग्रामीणों ने जमीन पर अपना झंडा फहराकर अधिकार जताया। जमीन पर जाने से पहले बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा में बड़ी सभा आयोजित की गई, कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद और वित्त सचिव बिक्कर सिंह हथोआ ने बताया कि इस जमीन को हासिल करने के लिए गांव के लोगों ने 16 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश के बावजूद तीन महीने तक प्रशासन ने कब्जा नहीं दिलाया, जिसके बाद संघर्ष कमेटी ने आंदोलन का फैसला लिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया। बाद में डीएसपी लहरागागा की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक जमीन पर झंडा फहराया।
Source link

