फिरोजपुर में ट्रैक्टर और डायल-112 की टक्कर: कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस कर्मियों की पगड़ियां उतरीं; पानी का टैंकर ले जा रहा ड्राइवर भागा – Fazilka News

फिरोजपुर में ट्रैक्टर और डायल-112 की टक्कर:  कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस कर्मियों की पगड़ियां उतरीं; पानी का टैंकर ले जा रहा ड्राइवर भागा – Fazilka News




गुरुहरसहाय में फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की डायल-112 गाड़ी जा रही थी, तभी पानी का टैंकर लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन और ट्रैक्टर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा पीछे आ रही दो से तीन अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं, जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा। पुलिस कर्मचारी जगतार सिंह ने बताया कि लक्खों के बहराम की डायल-112 गाड़ी में सवार होकर वह गुरुहरसहाय फ्लाईओवर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक की तरफ से पानी का टैंकर लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही 2 से 3 अन्य कारें भी आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस कर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं और सरकारी वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रैक्टर से मोबिल ऑयल सड़क पर फैल गया, जिससे दोपहिया वाहन ड्राइवर फिसलकर गिरने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *