फाजिल्का में नशे समेत युवक गिरफ्तार: प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; 2 दिन के रिमांड पर – Fazilka News

फाजिल्का में नशे समेत युवक गिरफ्तार:  प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; 2 दिन के रिमांड पर – Fazilka News




फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया गया। उसे अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चक्करवाले झुग्गे के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। 20 नशीली गोलियां बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह, निवासी चक्करवाले झुग्गे, फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार प्रतिबंधित प्रेगा कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद की हैं। दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा एसएचओ ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उससे पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेहनत मजदूरी का काम करता है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, वह खुद कैप्सूल के सेवन का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *