फरीदकोट में जूस मशीन लगी रेहड़ी से टकराई बाइक: महिला समेत तीन गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर – Faridkot News

फरीदकोट में जूस मशीन लगी रेहड़ी से टकराई बाइक:  महिला समेत तीन गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर – Faridkot News




फरीदकोट जिले में जैतो के मुक्तसर रोड पर गांव रोड़ीकपूरा में चोखंडी माता मंदिर के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जैतो निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ सूरज, सुरजीत कौर तथा सतिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना पर चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस पर सिविल अस्पताल जैतो लाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह तीनों धान की बिजाई करके गांव रोडीकपूरा लौट रहे थे। घायलों के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन लगी एक जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक ने अचानक अपना वाहन रोक दिया और उनकी बाइक सीधे रेहड़ी से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की थाना जैतो पुलिस जांच कर रही है-मीत सिंह इस मामले में चढ़दी कला सोसायटी सोसाइटी के मीत सिंह मीता ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने साथी सदस्यों के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में थाना जैतो की पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *