जाखल में पंजाब की महिला नशा तस्कर गिरफ्तार: कट्टे में डोडा पोस्त लेकर आई, पुलिस को देख बदला रास्ता – Jakhalmandi News

जाखल में पंजाब की महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:  कट्टे में डोडा पोस्त लेकर आई, पुलिस को देख बदला रास्ता – Jakhalmandi News




फतेहाबाद जिले में जाखल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को महिला एएसआई सिलोचना अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम और गश्त पर थीं। वे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाखल की ओर जा रही थीं, तभी अग्रसेन चौक के पास रेलवे स्टेशन की तरफ से एक महिला हाथ में सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर आती दिखी। पंजाब की रहने वाली पुलिस वाहन को देखकर महिला घबरा गई और तेजी से गली की ओर जाने लगी। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें महिला ने अपनी पहचान सुखजीत कौर, निवासी गांव भलाईयाना, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में बताई। 8 किलो 756 ग्राम डोडा पोस्त बरामद महिला के पास नशीला पदार्थ होने के संदेह पर उसके हाथ में पकड़े कट्टे की तलाशी ली गई। कट्टे के अंदर रखी काले रंग की पॉलिथीन से डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से करने पर 8 किलो 756 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नियमानुसार सैंपलिंग और सीलिंग की कार्रवाई पूरी कर मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बरामद डोडा चूरा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *