जालंधर पुलिस ने ATM से पैसा निकालने वाला पकड़ा: आरोपी ने माना-धोखे से निकालता हूं कैश; प्लास, चाकू-फैविक्विक मिले – Jalandhar News

जालंधर पुलिस ने ATM से पैसा निकालने वाला पकड़ा:  आरोपी ने माना-धोखे से निकालता हूं कैश; प्लास, चाकू-फैविक्विक मिले – Jalandhar News




जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने ATM से धोखे से पैसे निकालने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उप डिप्टी कमिश्नर जोन-2 राकेश यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की हिदायतों पर थाना मुख्य अफसर SI जय इंदर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को SI जय इंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाका वरियाणा मोड़ से लैदर काम्पलैक्स रोड पर गशत कर रहे थे। जब पुलिस टीम बस्ती पीरदाद रोड पर गंदे नाले के पास स्थित HDFC बैंक के ATM के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे काबू करके नाम-पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम अमरीक सिंह उर्फ विक्की निवासी कोट सदीक जालंधर बताया। संदेह होने पर जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्लास, चाकू, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पर्स, 4 फैविक्विक और टेप बरामद हुई। आरोपी ने माना-लोगों से धोखा कर निकालता है पैसा
पुलिस की कडाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के एटीएम से धोखे से पैसे निकालता है। उसने अपने एक साथी का नाम संदीप उर्फ पिंका निवासी वरियाणा, जालंधर बताया है, जिसकी गिरफतारी अभी बाकी है। पुलिस ने इस संबंध में थाना बस्ती बावा खेल में मुकदमा नंबर 166, धारा 303(2) और 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *