हरियाणा-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी,VIDEO: एक साल पहले लव-मैरिज हुई, साले से पूछताछ चल रही; लॉरेंस गैंग की भी एंट्री – Hansi News

हरियाणा-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी,VIDEO:  एक साल पहले लव-मैरिज हुई, साले से पूछताछ चल रही; लॉरेंस गैंग की भी एंट्री – Hansi News




हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए हमलावर ने ताबड़तोड़ करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहा था। फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में हमलावर सिर पर टोपी पहने और मुंह ढके नजर आ रहा है। कपिल के पास आते ही उसने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर कर दिए। कपिल को 6 गोलियां पीठ और 3 सीने में लगीं। एक मिस फायर हुआ। पुलिस को मौके से 10 खोल बरामद हुए हैं। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई। कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले हांसी के गांव भाटोल जाटान की गरिमा बामल से उसकी लव-मैरिज हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है। मामले में हांसी के SP विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने कपिल को धमकी भी दी थी। इस मर्डर केस में पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। उधर, वारदात के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई। पुलिस अब इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। जिम संचालक पर हमले के PHOTOS पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… एक साल पहले लव मैरिज, युवती परिजनों के पास रह रही जिम संचालक कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था। वर्तमान में कपिल हांसी के शांति निकेतन में रह रहा था। कपिल 3 साल से हांसी में RED नाम से एक जिम चला रहा था। कुछ दिन पहले जिम को क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास शिफ्ट किया था। कपिल ने एक साल पहले ही हांसी के गांव बडाला की युवती से लव-मैरिज की थी। युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच चल रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कपिल की हत्या के बाद हैरी बाक्सर नाम से एक पोस्ट भी शेयर की गई है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। जानिए…लॉरेंस के नाम पर आई सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा पढ़िए, पोस्ट में क्या लिखा गया… कपिल रेढू पर थे हत्या, हत्या प्रयास के केस कपिल रेढू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और लड़ाई-झगड़े के 4 अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। कपिल पर 2023 में सदर थाना में पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2024 में भी हांसी सदर थाने में, 2023 में बास थाने में हत्या और 2024 में हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस इन 4 बड़े एंगल से कर रही जांच ऑडियो में गुरु रंधावा जिम पर फायरिंग का भी जिम्मा लिया कपिल मर्डर केस से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें इस इत्याकांड के अलावा पंजाबी एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया- इसको भी मैंने फोन करके समझाया था, मगर इसको भी समझ नहीं आया था। ये भी सलमान खान के साथ बैठकर उसका बहुत करीबी हो रहा है। इसके भी जल्दी गोलियां पड़ेंगी। कितनी भी सिक्योरिटी ले ले और देश के किसी भी कोने में चला जाए। इसको छोड़ेंगे नहीं। प्रशासन यह सोच रहा है कि मेरे और मेरे घरवालों पर केस बना दोगे और मैं चुपचाप बैठ जाउंगा। ये गलत सोच है. मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। जितने भी दुश्मन है, उनको छोड़ूगा नहीं, मारूंगा इनको। टाइम लग जाएगा, मगर पहुंच जाएंगे। मेरे भाई और चाचा पर केस लगाकर कुछ नहीं होगा। केस लगाना है तो उन पर लगाओ जो साजिश रच रहे हैं। जिनका कोई लेना देना नहीं है उनको फंसाकर क्या साबित करना चाहते हो तुम। घटना को लेकर नेताओं ने ये पोस्ट की… —————- यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने जिम्मदारी ली; लिखा- समझाया था सलमान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *