शतरंज में चाचोवाल के अभिजीत सिंह प्रथम – Jalandhar News

शतरंज में चाचोवाल के अभिजीत सिंह प्रथम – Jalandhar News



जालंधर | सरकारी मिडिल स्कूल सींचेवाल में तीसरी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल दमनजीत कौर की अगुवाई और ब्लॉक नोडल अधिकारी (शाहकोट) जसपालजीत कौर के दिशा-निर्देशों में हुआ। मुख्य अतिथि वातावरण प्रेमी सरदार सुरजीत सिंह (पंचायत सदस्य व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य) ने कहा कि शतरंज बुद्धि, धैर्य और सफलता की पहली पाठशाला है। प्रतियोगिता का संचालन साइंस अध्यापिका कंचन और सरदार अर्शदीप सिंह ने किया। सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरदार जसप्रीत सिंह तथा ड्राइंग अध्यापक सरदार करमदीप सिंह सचदेवा ने व्यवस्थाएं संभालीं। स्कूल मुखी गौरव कुमार ने शतरंज के भारतीय उद्गम पर प्रकाश डाला। परिणामों में चाचोवाल के अभिजीत सिंह प्रथम, सींचेवाल के पलविंदर सिंह द्वितीय रहे। सींचेवाल के प्रतीक सिंह और निहालूवाल के हरदीप सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे। राजेश कुमार, सरबजीत कौर, संतोष, आशा, संदीप कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, गुरविंदर सिंह और सरदार हरविंदर पाल सिंह सहित स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *