फतेहगढ़ साहिब में किसान की करंट लगने से मौत: झटका लगते ही जमीन पर गिरा; खेत में पानी की मोटर चालू करते समय हादसा – Fatehgarh Sahib News

फतेहगढ़ साहिब में किसान की करंट लगने से मौत:  झटका लगते ही जमीन पर गिरा; खेत में पानी की मोटर चालू करते समय हादसा – Fatehgarh Sahib News




फतेहगढ़ साहिब के गांव खरौड़े में शनिवार रात को खेत में पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से 67 वर्षीय किसान जरनैल सिंह की मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन कुलविंदर सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह फसल को पानी देने के लिए खेत गए थे। जब उन्होंने पानी की मोटर चालू करने का प्रयास किया, तो अचानक करंट लगा। करंट का झटका इतना तेज था कि वे मौके पर ही गिर पड़े। परिवार ने बेसुध अवस्था में पड़ा देखा जरनैल काफी देर तक जरनैल सिंह के घर न लौटने पर परिवार के सदस्य उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां उन्होंने जरनैल सिंह को मोटर के पास बेसुध अवस्था में पाया। ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरनैल सिंह एक छोटे किसान थे, जो अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती करते थे। वे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए अन्य किसानों के खेतों में भी काम करते थे। लोगों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *