फाजिल्का में खेत से लौट रहे बाप-बेटे पर हमला: धारदार हथियार से किए वार; दूसरे बाइक सवार को देख आरोपी फरार – Fazilka News

फाजिल्का में खेत से लौट रहे बाप-बेटे पर हमला:  धारदार हथियार से किए वार; दूसरे बाइक सवार को देख आरोपी फरार – Fazilka News




फाजिल्का के गांव कबूलशाह-ख्योवाली ढाब लिंक रोड पर खेत से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। घायल किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने नाबालिग बेटे रजनीश के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। काम खत्म करने के बाद जब दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे, तब कबूलशाह ढाणी के पास तीन युवक उन्हें रास्ते में खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि युवकों ने बाइक की लाइट मारकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पीड़ित बोला- आरोपियों ने बाइक से पीछा किया महेंद्र सिंह के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया और उनके बेटे रजनीश को गले से पकड़कर नीचे गिरा दिया। आरोप है कि युवकों ने धारदार हथियार से रजनीश के हाथों पर वार किया और फिर पिता-पुत्र दोनों के साथ मारपीट की। हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ितों ने बताया कि इसी दौरान पीछे से एक अन्य बाइक सवार आता दिखाई दिया, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *