कपूरथला में गेहूं और लोहे का सामान चोरी करने वाला: मेले में गया था परिवार. CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, भतीजे ने रंगे हाथ पकड़ा – Kapurthala News

कपूरथला में गेहूं और लोहे का सामान चोरी करने वाला:  मेले में गया था परिवार. CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, भतीजे ने रंगे हाथ पकड़ा – Kapurthala News




कपूरथला के ढिलवां थाना पुलिस ने घर से गेहूं और लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव धालीवाल बेट निवासी मंदीप सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह और एएसआई मूरता सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बहादुर सिंह पुत्र बूटा सिंह, निवासी धालीवाल बेट ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी हवेली में लोहे के ड्रम में लगभग छह क्विंटल गेहूं रखा हुआ था। इसके अतिरिक्त, वहां लोहे का अन्य सामान भी मौजूद था। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले 15-20 दिनों से कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार गेहूं और लोहे का सामान चोरी कर रहा था। चोरी हुए सामान में चार संभल, चार डमूसा, चार डाई सहित अन्य लोहे के उपकरण शामिल थे। चोर का पता लगाने के लिए बहादुर सिंह ने अपनी हवेली के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। गेहूं चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा बहादुर सिंह ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ गांव के पीर मेले में गए हुए थे, तब उन्होंने अपने भतीजे गोपी को घर की निगरानी के लिए भेजा। इसी दौरान गोपी ने देखा कि गांव का ही मंदीप सिंह उर्फ निक्का ड्रम से गेहूं निकालकर चोरी कर रहा था। गोपी और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही गेहूं सहित पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ढिलवां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मंदीप सिंह उर्फ निक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह पहले हुई चोरियों में भी शामिल था या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *