पटियाला में ​बयान पर विवाद, आयोध्या के महंत की एंट्री: भाजपा नेता करुण कौड़ा पर दर्ज हुआ मामला, राजूदास ने कहा- हम कौड़ा के साथ – Patiala News

पटियाला में ​बयान पर विवाद, आयोध्या के महंत की एंट्री:  भाजपा नेता करुण कौड़ा पर दर्ज हुआ मामला, राजूदास ने कहा- हम कौड़ा के साथ – Patiala News




पटियाला में दो समुदायों के बीच उपजे उपद्रव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता करुण कौड़ा द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस विवाद में अब अयोध्या की प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी धाम के महंत राजू दास की एंट्री हो गई है। महंत राजू दास ने भाजपा नेता का खुलकर समर्थन किया है, जिससे यह पूरा मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। संगठनों की लामबंदी और बढ़ता तनाव करुण कौड़ा पर मामला दर्ज होने के बाद पटियाला में ध्रुवीकरण की स्थिति देखी जा रही है। एक तरफ जहां मुस्लिम समुदाय कौड़ा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है, वहीं दूसरी तरफ पटियाला में वाल्मीकि समाज और कई दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर करुण कौड़ा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। विभिन्न संगठनों की इस लामबंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। “कौड़ा हमेशा सत्य और सनातन के साथ” — महंत राजू दास इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब अयोध्या के हनुमानगढ़ी धाम के प्रमुख संत महंत राजू दास ने करुण कौड़ा के पक्ष में एक वीडियो बयान जारी किया। महंत राजू दास ने कहा कि करुण कौड़ा हमेशा सनातन धर्म, हिंदू समाज और सत्य के पक्ष में निडर होकर खड़े रहे हैं। उन्होंने पटियाला में खाटू श्याम जी से जुड़ी कथित बेअदबी की घटना को भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस घटना से देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए ऐसे संवेदनशील मामलों में सच के पक्ष में आवाज उठाना हर सनातनी का कर्तव्य है। “मुकदमों से डरने वाला नहीं” — सोशल मीडिया पर कौड़ा की हुंकार मामला दर्ज होने के बाद भाजपा नेता करुण कौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मैं पुलिस के ऐसे मुकदमों और एफआईआर से डरने वाला नहीं हूँ। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। मैंने पहले भी इस अवैध घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाई है और भविष्य में भी देशहित के इस मुद्दे पर निडर होकर बोलता रहूँगा। क्या है पूरा विवाद? बीएनएस की धारा 295 के तहत मामला दर्ज एक बयान के बाद विवाद: विवाद की शुरुआत तब हुई जब भाजपा नेता करुण कौड़ा पटियाला की गोपाल कॉलोनी में एक वाल्मीकि परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहां मीडिया या जनता से बातचीत के दौरान उन्होंने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक तीखा बयान दिया। मुस्लिम समुदाय का आरोप: मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि कौड़ा ने इस बयान की आड़ में जानबूझकर पूरे मुस्लिम समाज को निशाना बनाया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मुस्लिम समुदाय के कड़े विरोध और शिकायत के बाद पटियाला पुलिस ने करुण कौड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *