खन्ना में गैंगवार, दो गुटों में फायरिंग: क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई था विवाद, दो युवक घायल, एक को गोली लगी – Khanna News

खन्ना में गैंगवार, दो गुटों में फायरिंग:  क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई था विवाद, दो युवक घायल, एक को गोली लगी – Khanna News




लुधियाना के कस्बा खन्ना के नजदीकी गांव रसूलड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की जांघ में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव रसूलड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद से दोनों गुट एक-दूसरे को धमकियां दे रहे थे और उनके बीच लगातार कहासुनी चल रही थी। सूए वाले रास्ते पर हुई फायरिंग रविवार देर शाम दोनों पक्ष पहले से तय समय के अनुसार गांव रसूलड़ा के सूए वाले रास्ते के पास आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक की जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरा भी घायल हो गया। घटना के दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। फायरिंग के बाद दोनों गुट मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली रविवार की रात घायलों का हालचाल जानने के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर यह विवाद शुरू हुआ और युवकों पर गोलियां चलाना बेहद निंदनीय घटना है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उल्लेखनीय है कि जिस क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद यह विवाद शुरू हुआ, उसमें गुरकीरत सिंह कोटली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। आरोपियों की पहचान कर ली है-डीएसपी विनोद कुमार खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में हरपिंदर सिंह और अरशदीप सिंह घायल हुए हैं। हरपिंदर सिंह की जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *