फरीदकोट में नशीली गोलियां-पिस्टल समेत बदमाश गिरफ्तार: पुलिस को देख भागने की कर रहा था कोशिश, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं पांच केस – Faridkot News

फरीदकोट में नशीली गोलियां-पिस्टल समेत बदमाश गिरफ्तार:  पुलिस को देख भागने की कर रहा था कोशिश, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं पांच केस – Faridkot News




असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ फरीदकोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बाजाखाना की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर युवक को दबोचा है, जिसके कब्जे से 30 बोर की एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और 28 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोगा जिले के गांव शेरपुर ताई निवासी कुलदीप सिंह उर्फ मंडा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना बाजाखाना के सब-इंस्पेक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। जब पुलिस पार्टी गांव लंभवाली के पास भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे पुल के निकट पहुंची, तो वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी ने घबराकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से अवैध हथियार और नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क को खंगालने के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों और नशे की सप्लाई चेन से जुड़े कई और बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मामले पुलिस रिकॉर्ड की छानबीन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ मंडा कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी (NDPS एक्ट) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिमांड के दौरान खंगाले जाएंगे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक इस बड़ी कामयाबी को लेकर डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड है। उन्होंने आगे की रणनीति साझा करते हुए कहा कि रिमांड के दौरान उसके ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक’ खंगाले जाएंगे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह यह अवैध हथियार और नशीली गोलियां कहां से लेकर आता था (सप्लायर कौन है) और आगे किन-किन लोगों को इसकी डिलीवरी दी जानी थी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *