अबोहर में महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000-1500 रुपए: मावां धीयां सतकार योजना की शुरुआत पर CM मान का लाइव संबोधन देखा – Abohar News

अबोहर में महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000-1500 रुपए:  मावां धीयां सतकार योजना की शुरुआत पर CM मान का लाइव संबोधन देखा – Abohar News




अबोहर में आज पंजाब सरकार की ‘मावां धीयां सतकार योजना’ के तहत बुधवार को पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1000 और 1500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस योजना के तहत राशि मिलने पर महिलाओं में संतोष देखा गया। योजना के शुभारंभ के अवसर पर अबोहर की अरोड़वंश धर्मशाला में आम आदमी पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का लाइव संबोधन देखा और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संबल देने का अपना वादा पूरा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण को दी जा रही प्राथमिकता पर जोर दिया। मौके पर मौजूद थी महिलाएं इस अवसर पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, रणधीर गाबा और सुनील सचदेवा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से इस योजना का इंतजार कर रही थीं और अब सीधे बैंक खातों में राशि आने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। कुछ महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि से अपनी जरूरत का सामान और नए कपड़े खरीदेंगी, जबकि अन्य ने इसे भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचाने की बात कही। महिलाओं ने यह भी कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा कर महिला वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। उपस्थित नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में लोगों को राहत देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *