मोहाली के गांव नगलियां के सूबेदार सुरिंदर सिंह शहीद: अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार – Mohali News

मोहाली के गांव नगलियां के सूबेदार सुरिंदर सिंह शहीद:  अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार – Mohali News




अरुणाचल प्रदेश में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से मोहाली जिले के गांव नगलियां निवासी भारतीय सेना के सूबेदार सुरिंदर सिंह शहीद हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना का ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कई जवान घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय सूबेदार सुरिंदर सिंह सेना में बतौर ड्राइवर तैनात थे। हादसे के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उन्होंने शहादत प्राप्त की। घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। गांव नगलियां में हुआ अंतिम संस्कार शहीद सूबेदार सुरिंदर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार देर शाम उनके पैतृक गांव नगलियां पहुंच गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में किया गया। संघर्षों के बीच सेना में पहुंचे थे सुरिंदर सिंह परिवार और गांव के लोगों के मुताबिक, सूबेदार सुरिंदर सिंह ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत और लगन के दम पर भारतीय सेना में जगह बनाई थी। अपनी काबिलियत और सेवाओं के चलते वह सूबेदार के पद तक पहुंचे थे। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले शहीद सुरिंदर सिंह के बड़े भाई और छोटी बहन की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में अब उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और एक बेटा हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सूबेदार सुरिंदर सिंह की शहादत की खबर मिलते ही गांव नगलियां सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *