मोगा में किसानों से ठगी का आरोप: घटिया कीटनाशक बेचने वाले दो डीलरों पर केस, बिना बिल दवाएं बेचने का खुलासा – Moga News

मोगा में किसानों से ठगी का आरोप:  घटिया कीटनाशक बेचने वाले दो डीलरों पर केस, बिना बिल दवाएं बेचने का खुलासा – Moga News




मोगा जिले के बधनीकलां कस्बे में किसानों को कथित तौर पर घटिया कीटनाशक दवाएं बेचने के आरोप में दो डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कृषि विभाग की जांच के बाद की गई। बधनीकलां स्थित बाबा भणा पेस्टीसाइड कंपनी पर आरोप है कि वह किसानों को बिना बिल के घटिया कीटनाशक दवाएं बेचकर ठगी कर रही थी। यह मामला तब सामने आया जब कृषि विभाग ने जांच शुरू की। पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि डॉ. नरेंद्रपाल सिंह बैनीपाल के नेतृत्व में इन्फोर्समेंट अफसर मोगा डॉ. गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने इस मामले का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान पाया गया कि बेची गई दवाएं संदिग्ध थीं, जिनके न तो बिल काटे गए थे और न ही स्टॉक रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज डॉ. सिद्धू ने बताया कि फर्म के मालिकों कुलदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह के खिलाफ थाना बधनीकलां में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना बधनीकलां के सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने संपर्क करने पर मामला दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *