अमृतसर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: 4 युवक तीन अवैध पिस्तौल, 14 कारतूस और मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार – Amritsar News
अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई को इलाके में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक अजनाला के गांव फुल्ले चक्क, सराई, तेड़ा कलां और राजासांसी के गांव लदेह के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 3 पिस्तौल, 14 कारतूस और बाइक बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन देसी पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। अजनाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, पूछताछ तेज पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों के तार किसी आपराधिक गिरोह या अन्य आपराधिक गतिविधियों से तो नहीं जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
Source link

