युवक का अपहरण कर ईंट-भट्ठे पर बेरहमी से पिटाई: जगराओं में मृत समझ थाना के बाहर फेंका; 7 आरोपियों पर केस दर्ज – Jagraon News

युवक का अपहरण कर ईंट-भट्ठे पर बेरहमी से पिटाई:  जगराओं में मृत समझ थाना के बाहर फेंका; 7 आरोपियों पर केस दर्ज – Jagraon News




जगराओं में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना करीब चार दिन पहले अगवाड़ लोप्पो क्षेत्र में हुई थी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान गांधी नगर निवासी केकड़ा, बूटा, गगनदीप सिंह उर्फ चिबकड़, रामू, बिंदी उर्फ आकाश, प्रिंस तथा वैली के रूप में हुई है। पीड़ित आदित्य शर्मा, निवासी लाल पैलेस के पास बस स्टैंड जगराओं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 24 जून की शाम वह मोटरसाइकिल पर अगवाड़ लोप्पो किसी काम से गया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें पहले से कई युवक सवार थे। आदित्य के अनुसार, कार से उतरते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक स्कॉर्पियो भी मौके पर पहुंची, जिसमें 7-8 अन्य युवक सवार थे। आरोपियों ने उसे जबरन स्विफ्ट कार में डालकर अगवा कर लिया और रायकोट रोड स्थित एक सुनसान ईंट-भट्ठे के पास ले गए। पीड़ित बोला- डंडों से हुई पिटाई पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां लोहे की रॉड, बेसबॉल डंडों और तलवारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे मृत समझकर थाना सिटी के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। इसी दौरान उसकी तलाश कर रहे परिजन थाना सिटी के पास पहुंचे और उसे गंभीर हालत में पाया। इसके बाद उसे तुरंत जगराओं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना सिटी के एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *