अबोहर में छोले भटूरे विक्रेता पर जानलेवा हमला: टंकी में हाथ मारने से रोका; तेजधार हथियार से किए वार, सिर में लगे 4 टांके – Abohar News

अबोहर में छोले भटूरे विक्रेता पर जानलेवा हमला:  टंकी में हाथ मारने से रोका; तेजधार हथियार से किए वार, सिर में लगे 4 टांके – Abohar News




पंजाब के अबोहर में कंधवाला रोड स्थित ढाणी विशेषरनाथ में बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे एक छोले भटूरे विक्रेता पर दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में विक्रेता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की पहचान ढाणी विशेषरनाथ निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र जसराम के रूप में हुई है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से बाईपास पर छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता है। टंकी में हाथ मारने के विरोध पर किया हमला शुक्रवार को वह पुल के नीचे भटूरे बेच रहा था, तभी लगभग एक दर्जन युवा उसके पास आए और छोले भटूरे की प्लेटें लगवाईं। प्लेटें लगाने के बाद, वे रेहड़ी पर रखे भटूरे और छोले की टंकी में हाथ मारने लगे। जब अर्जुन ने इसका विरोध किया, तो उनमें से एक युवक ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अर्जुन के शोर मचाने पर उसके सहयोगी और अन्य लोग हमलावरों को घेरने का प्रयास करने लगे। इस पर हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अर्जुन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में 4 टांके लगे हैं। मामले की सूचना थाना नंबर 2 को दे दी गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *