चंडीगढ़ की कबाड़ी मार्केट में आग: 30 से ज्यादा दुकानें चपेट में, पुरानी गाड़ियां और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख, पुरानी गाड़ियां के स्पेयर पार्ट्स पडे़ – Chandigarh News

चंडीगढ़ की कबाड़ी मार्केट में आग:  30 से ज्यादा दुकानें चपेट में, पुरानी गाड़ियां और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख, पुरानी गाड़ियां के स्पेयर पार्ट्स पडे़ – Chandigarh News




चंडीगढ़ के डड्डू माजरा रोड स्थित तोगा रोड पर बनी कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते काफी दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। मार्केट में बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां और उनके स्पेयर पार्ट्स रखे हुए थे, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुरानी गाड़ियां के स्पेयर पार्ट्स पडे़ यह कबाड़ी मार्केट डड्डू माजरा रोड पर, मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले तोगा रोड मार्ग के पास स्थित है। यहां 30 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें दुर्घटनाग्रस्त और पुरानी गाड़ियां, उनके इंजन, टायर, प्लास्टिक और अन्य स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई। सुरक्षा के लिए दोनों तरफ से सड़क बंद आग को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर मार्केट के दोनों ओर से सड़क बंद कर दी, ताकि लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा सके और दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में कोई परेशानी न हो। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गईं और पूरे इलाके को खाली कराया गया। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है। फिलहाल किसी के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई दुकानों में रखा सामान जल चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *