हॉकी समर कैंप : कुक्कड़ पिंड में गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब ने 50 बच्चों को दी ​स्किल सुधारने की ट्रेनिंग – Jalandhar News

हॉकी समर कैंप : कुक्कड़ पिंड में गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब ने 50 बच्चों को दी ​स्किल सुधारने की ट्रेनिंग – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर कुक्कड़ पिंड में गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब ने ग्राम पंचायत और एनआरआई भाइयों के सहयोग से हॉकी का समर कोचिंग कैंप आयोजित किया। इसमें 50 बच्चों ने भाग लिया। समापन अवसर पर अमरीक सिंह पुआर विशेष रूप से पहुंचे और बच्चों को टिप्स दिए। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमरीक सिंह पुआर ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लगना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं और खेलों के साथ-साथ पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है। कैंप के दौरान बच्चों को खेल किटें वितरित की गईं। साथ ही गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब और ग्राम पंचायत की ओर से पढ़ाई में 90% से अधिक अंक लाने वाले गांव के 15 बच्चों को सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान सरबजीत सिंह बाहिया ने मुख्यातिथि अमरीक सिंह पुआर को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां परमजीत सिंह बाहिया भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, सुखवीर सिंह कुक्कड़ पिंड, मंगल सिंह पंच, परमजीत सिंह पम्मा, सूबेदार निरंजन सिंह, परमबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपाल पंच, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, महिंदर सिंह बाहिया, सुखजीत सिंह, अमरजीत, बलवीर सिंह, सुनील कुमार और हॉकी कोच मैडम जसपिंदर कौर भी मौजूद थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *