आरओबी निर्माण के लिए बंद होगा गढ़ा फाटक, पिम्स जाने में लोगों को होगी मुश्किल – Jalandhar News

आरओबी निर्माण के लिए बंद होगा गढ़ा फाटक, पिम्स जाने में लोगों को होगी मुश्किल – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए जल्द गढ़ा फाटक बंद किया जाएगा। ऐसे में पिम्स जाने के लिए बीएसएफ चौक की दिशा से लोग डिफेंस कालोनी जाएंगे। वहां से पिम्स का सफर करेंगे। इसी तरह ग्रीन पार्क जैसे इलाके के लोग अब नरेंद्र सिनेमा की तरफ से सिविल लाइंस जाकर डिफेंस कालोनी का रास्ता लेंगे। नगर निगम की लापरवाही से लोगों को इन वैकल्पिक रास्तों पर खड्डों के झटके लगेंगे। ये दोनों ही सड़कें टूटी हुई हैं। नरेंद्र सिनेमा के साथ वाली सड़क इलाके की लाइफलाइन है। ये महीनों से टूटी हुई है, जबकि बीएसएफ चौक से शक्ति सदन, फिर पुलिस थाना के सामने और अंत में डिफेंस कालोनी की तरफ की रोड सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के पाइप बिछाने के लिए तोड़ी गई थी। इसके 6 महीने से बनने का इंतजार लोग कर रहे हैं। नगर निगम ने इन रोड्स को तुरंत न बनवाया तो बड़ी परेशानी होगी। बारादरी पुलिस थाना के सामने की सड़क। गढ़ा रेलवे क्रासिंग रोड की हालत। खराब ट्रैफिक लाइटें खतरा बनी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *