लुधियाना में टोल प्लाजा पर कर्मचारी को पीटा: फिरोजपुर रोड पर चौकीमान में कार सवार युवकों ने की गुंडागर्दी, घटना CCTV में कैद – Ludhiana News

लुधियाना में टोल प्लाजा पर कर्मचारी को पीटा:  फिरोजपुर रोड पर चौकीमान में कार सवार युवकों ने की गुंडागर्दी, घटना CCTV में कैद – Ludhiana News


टोल कर्मी को पीटते हुए कार सवार युवक

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर चौकीमान टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के कार सवार कुछ युवकों ने एक टोल कर्मी को जमकर पीटा। कार सवार युवक टोल पर फ्री जाने की जिद कर रहे थे और टोल कर्मी ने उन्हें जाने से रोक दिया।

.

इसी बात को लेकर टोल कर्मी और कार सवारों में बहस हो गई। कार सवार बाहर निकले और उन्होंने टोल को सरेआम सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। टोल कर्मी चिल्लाता रहा लेकिन वो उसे पीटते रहे। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई। घायल टोल कर्मी की पहचान तलवंडी कलां निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई है।

हरजीत सिंह ने बताया कि वह रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 4 बजे एक कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पहुंचे और बिना टोल दिए फ्री लेन से गुजरने की कोशिश करने लगे।

मिलकर टोल कर्मी को पीटते हुए कार सवार।

बिना पर्ची के निकलते हैं आज भी निकलेंगे

जब हरजीत सिंह ने उनसे स्थानीय क्षेत्र से संबंधित पहचान पत्र मांगा, तो युवकों ने खुद को मुल्लापुर दाखा का निवासी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी बिना टोल दिए निकलते रहे हैं और इस बार भी बिना पर्ची के जाएंगे। हरजीत सिंह के अनुसार, जब उन्होंने युवकों से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा और कार की नंबर प्लेट की फोटो लेने का प्रयास किया, तो कार से उतरे युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पुलिस को दी आरोपियों के खिलाफ शिकायत

घटना के बाद हरजीत सिंह ने इसकी सूचना तुरंत टोल प्लाजा प्रबंधन को दी। उन्होंने बताया कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। यह पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर सकती है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *