सेमिनार में प्रेम प्रकाश की कहानी कला, रचनात्मकता और व्यक्तित्व पर की चर्चा – Jalandhar News

सेमिनार में प्रेम प्रकाश की कहानी कला, रचनात्मकता और व्यक्तित्व पर की चर्चा – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में भाषा विभाग, पंजाब के मार्गदर्शन में जिला भाषा कार्यालय ने लायलपुर खालसा कॉलेज के सेमिनार हॉल में कहानीकार प्रेम प्रकाश स्मृति समागम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश की कहानी-कला, रचनात्मक प्रयोग और व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता डॉ. गुरइकबाल सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रेम प्रकाश की कहानियों में सामाजिक सच्चाई और शहरी मध्यवर्ग का जीवन प्रमुख रूप से सामने आता है। डॉ. लखविंदर जौहल, भगवंत रसूलपुरी और अजमेर सिद्धू ने रचनाओं के उदाहरणों के साथ संवाद को आगे बढ़ाया। विशेष अतिथि प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर ने भाषा विभाग द्वारा साहित्यकार को उसके शहर में स्मरण करने की पहल को सराहनीय बताया। भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह जफर ने जालंधर को पंजाबी कहानी का गढ़ बताते हुए कहा कि प्रेम प्रकाश को यहां याद करना उचित है और आगे अन्य साहित्यकारों को भी इसी तरह स्मरण किया जाएगा। जिला भाषा अधिकारी डॉ. अजीतपाल सिंह जटाणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पंजाबी विभाग प्रमुख डॉ. हरजिंदर सिंह सेखों, प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू, मंच संचालक प्रो. संदीप सिंह सहित प्रो. रविंदर भट्ठल, रजिंदर बिमल, नवनीत कौर राय, अंकुश कुमार और साहित्य-प्रेमी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *