लंदन शहर में जालंधर वालों का डंका, फोहक पंजाब टीम फर्स्ट – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर यूके के शहर लंदन में हाल ही में भंगड़े का मुकाबला बड़े स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश की करीब 24-25 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंजाब के जालंधर शहर की टीम फोक पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया। जालंधर के एमजीएन स्कूल के विद्यार्थी मनवीर सिंह ने मंच पर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। टीम में रणराज सिंह, (रणराज सिंह), गुरजोत सिंह, हरमन दीप सिंह, मेहर सिंह, सत्त प्रकाश सिंह और जसरीत सिंह भी शामिल रहे। टीम की तैयारी उस्ताद जसदीप सिंह पनेसर ने दिन-रात मेहनत कराकर करवाई, जिसमें बच्चों ने भी अपने उस्ताद का पूरा साथ दिया। टीम को तैयार करने, वीज़ा प्राप्ति तथा बच्चों के विदेश में रहने-सहने और देखभाल की जिम्मेदारी फोक पंजाब के डायरेक्टर जसप्रीत सिंह ने निभाई। पत्रकारों के बच्चों के माता-पिता से मिलने पर उन्होंने उस्ताद जसदीप सिंह पनेसर और डायरेक्टर जसप्रीत सिंह का दिल से धन्यवाद किया।
Source link

