मोहाली में पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं साफ नहीं करेगी: नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव, RWA को पार्क सौंपने के नियम भी होंगे सरल – Mohali News
मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट अब मेल वार्ड की सफाई महिला मुलाजिम नहीं करेंगी, जबकि यह काम अब मेल मुलाजिम करेंगे। इस संबंध में मोहाली नगर निगम की तरफ से 26 जून को होने वाली मीटिंग में एजेंडा लाया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सैनिटरी निरीक्षकों के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया गया है। इसके साथ ही शहर के पार्कों को अब रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने के लिए अथॉरिटी गठित की जाएगी। साथ ही पहले के आधार पर यह पार्क सौंपे जाएंगे। पहले सरकार की मंजूरी के बाद ही यह प्रक्रिया होती है। इस संबंध में 26 जून को होने वाली हाउस की मीटिंग में एजेंडा लाया जाएगा। यह नए मेयर सरबजीत समाना की पहली मीटिंग है। पब्लिक टॉयलेट के मुलाजिम ने खोल दी थी पोल जानकारी के मुताबिक, मौजूदा मेयर सरबजीत सिंह समाना जब इस पद पर नहीं थे, तो उन्हें एक मार्केट कमेटी की तरफ से बुलाया गया था। इस दौरान मार्केट वालों की दिक्कत थी कि पब्लिक टॉयलेट उचित तरीके से साफ नहीं होते हैं। इस पर समाना ने कहा कि मार्केट में जाकर चेक कर लेते हैं। जब वह टॉयलेट पर पहुंचे तो वहां सफाई कर्मी मौजूद थे। इस दौरान जब बातचीत चली तो मुलाजिम ने दिक्कत बताई कि एक तो ठेकेदार द्वारा उचित तरीके से सामान नहीं दिया जाता है। मुलाजिमों की संख्या कम है। कई जगह महिलाओं को पुरुषों के टॉयलेट साफ करने पड़ते हैं। इसी तरह की दिक्कत फीमेल टॉयलेट में बन जाती है, जिससे घटनाओं का डर लगा रहता है। इसके बाद अब यह प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान डबल मुलाजिम तैनात होंगे। यानी दो शिफ्टों में चार लोगों की ड्यूटी तय की गई है। मीटिंग में इन फैसलों पर भी लगेगी मोहर
वित्त और ठेका समिति (FCC) का गठन: पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 42(4) के तहत इस समिति के गठन का प्रस्ताव है। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और कमिश्नर के अलावा सदन द्वारा नामित दो सदस्य शामिल होंगे। तरस के आधार पर नियुक्ति रुपेंद्र): नगर निगम के पूर्व सफाई सेवक स्वर्गीय बिक्रम पाल के पुत्र रुपेंद्र को तरस के आधार पर सफाई सेवक के पद पर नियुक्त करने का मामला सदन के समक्ष रखा गया है। तरस के आधार पर नियुक्ति (मिस मनजीत कौर): पूर्व चौकीदार मलकीत सिंह की पुत्री मिस मनजीत कौर को तरस के आधार पर क्लर्क (ग्रुप-सी) के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा
Source link

