सेवा केंद्रों पर बढ़ा दबाव, घंटों लाइनों में लगे लोग – Jalandhar News

सेवा केंद्रों पर बढ़ा दबाव, घंटों लाइनों में लगे लोग – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार की तरफ से 1 जुलाई से मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को 1000-1500 रुपए देने की योजना शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर सेवा केंद्रों में रजिस्ट्रेशन को लेकर महिलाओं की भीड़ दो गुणा तक बढ़ चुकी है। ऐसे में सेवा केंद्र में बढ़ रही महिलाओं की भीड़ और मावां-धीयां सत्कार योजना की अलग-अलग पोर्टल से हो रही एंट्री को लेकर भी सेवा केंद्रों का सर्वर पूरी तरह से स्लो डाउन हो चुका है। पिछले करीब एक हफ्ते से सेवा केंद्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक सर्टिफिकेट या फिर कोई भी सर्विस अप्लाई करने के लिए जिसे पहले 5 मिनट लगते थे अब उन्हें 10 से 15 मिनट लग रहे है क्योंकि सिस्टम पूरी तरह से स्लो हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से ई सेवा पोर्टल के साथ ही यूनिफाइड सिटीजन पोर्टल के नाम पर नया सॉफ्टवेयर भी लांच करने जा रही है, जिसकी शुरूआत अगले हफ्ते हो सकती है। इस पोर्टल पर सेवा केंद्र की 50 सर्विसिस को इस तरफ शिफ्ट किया जाएगा। ई-सेवा पोर्टल का डाटा रिकवर करने से लेकर नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने पर ही सर्वर पर प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार को जिले के सभी 35 सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ शाम तक मौजूद रही। जिले के सबसे बड़े ए-टाइप सेवा केंद्र जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में सैकड़ों लोग गर्मी में घंटों लाइनों के बीच खड़े रहे। लोगों की तरफ से बार-बार सेवा केंद्र के मुलाजिमों के साथ हिंसक होते भी दिखाई दे रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *