अर्बन एस्टेट फेज-1 में जलभराव, सोसायटी ने शिकायत दी – Jalandhar News
जालंधर| अर्बन एस्टेट फेज-1 में रोज पार्क नं. 5 और आसपास की गलियों में बारिश के दौरान लगातार हो रहे जलभराव को लेकर रोज पार्क वेलफेयर सोसायटी निगम कमिश्नर को शिकायत भेजी। सोसायटी संरक्षक सुरिंदर मेहता, अध्यक्ष मनिंदर सिंह, सचिव अमरजीत सिंह, चेयरमैन तीरथ सिंह कपूर, उपाध्यक्ष वाईके सिंगला, संयुक्त सचिव नवदीप सिंह, कैशियर नरेश चड्ढा और ऑडिटर अरिंदर सिंह बेदी के अनुसार हालिया बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कों, गलियों, पार्कों और रिहायशी हिस्सों में कई दिन तक पानी जमा रहा। शिकायत में कहा गया कि निकासी व्यवस्था जमा बारिश के पानी को बाहर नहीं निकाल सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई और कई घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, बिजली उपकरण और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। सोसायटी ने आरोप लगाया कि रेलवे ट्रैक से सटी ग्रीन बेल्ट में लगा स्टॉर्म वॉटर पंप वर्षों से बंद है। शिकायत में कहा गया कि एक स्कूल ने 6-8 फीट तक स्टॉर्म वॉटर नालों को पार्किंग बनाने के लिए ढंक दिया है। इसे हटाया जाए। इसके अलावा मैनहोल की नियमित सफाई करवाने की भी मांग की गई।
Source link

